Jawan: शाहरुख खान की जवान के नाम हुए कुछ शानदार रिकॉर्ड्स, इसके साथ ही हिट फिल्मों के किंग बने अभिनेता

Jawan: एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान इस वक्त हर तरफ छाई हुई हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक के बीच में इस फिल्म का एक अलग ही क्रेज और खुशी देखने को मिल रही है। शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म जवान ने रिलीज होते ही कई सारे शानदार रिकॉर्डस अपने नाम कर लिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकारर है, आगे देखना होगा कि फिल्म कितनी कमाई करती है।
शाहरुख की फिल्म जवान के नाम रिकॉर्ड
1- हाल ही में सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली 'जवान' ने एडवांस टिकट सेल्स में एक मिलियन से ज्यादा टिकटें बेचीं और ऐसा करने वाली ये बॉलीवुड की दूसरी फिल्म है।
2- नयनतारा और शाहरुख खान की फिल्म ओपेनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पहले दिन 73 करोड़ का कलेक्शन करेगी।
3- खास बात ये है कि फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई 60 करोड़ हो सकती है। इतना बिजनेस अब तक किसी भी फिल्म ने नहीं किया है। इससे पहले ज्यादा ओपनिंग का रिकॉर्ड भी शाहरुख खान की फिल्म के पठान के पास है।
4- एटली के निर्देशन में बनी जवान USA में अपनी ओपेनिंग पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। फिल्म ने अमेरिका में 33 हजार टिकट बेचे हैं।
5- रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि 'जवान' इस वीकेंड पर 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इतिहास रच देगी।
शाहरुख और नयनतारा का जलवा-
फिल्म जन्माष्टी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद लागातार सुर्खियों में हैं। बड़ी संख्या में फैंस फिल्म देखने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक जश्न का माहौल है। शाहरुख खान की एक्शन-ड्रामा फिल्म में शाहरुख खान के कई रूप देखने को मिले हैं, फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेसेस की एक गैंग हैं। शाहरुख की दीवानगी में फैंस ने हदे पार कर दी और खुद जवान का लुक लेकर सड़को पर घूम रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications