Jawan: करोड़ों में बिकी शाहरुख खान के जवान की म्यूजिक राइट्स, भारी भरकम डील के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड

Shahrukh Khan's Jawan Music Rights Smash all Records: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड कायम कर रही है। एटली कुमार द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म के म्यूजिक राइट्स को टी सीरीज ने भारी भरकम दाम पर खरीद लिया है।
जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर 'जवान' के म्यूजिक राइट्स को म्यूजिक लेबल टी-सीरीज़ ने ₹36 करोड़ के भारी डील के साथ खरीदा है। इसके म्यूजिक राइट्स को खरीदने के लिए लगे कड़ी कंपीटिशन में टी-सीरीज़ ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टी सीरीज ने शाहरुख खान की 'जवान' के म्यूजिक राइट्स को हासिल किया है।
भारी भरकम डील के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड
बता दें, 'जवान' के म्यूजिक राइट्स ने इस जबरदस्त डील के साथ इंडस्ट्री में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और यह शाहरुख खान के बेजोड़ स्टार पावर की पुष्टि करता है।
फिल्म पहले से ही सिनेप्रेमियों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है और इस नए डील की खबर के साथ फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग पुणे, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई में हुई है। इस पैन-इंडिया फिल्म के बारे में बोलते हुए शाहरुख ने शेयर किया, "जवान एक यूनिवर्सल स्टोरी है जो भाषा और ज्योग्रॉफी से परे है।"
जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा अहम किरदारों में हैं। दीपिका पादुकोण एक कैमियो में नजर आएंगी। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्शन एंटरटेनर में शाहरुख का डबल रोल है।


Click it and Unblock the Notifications