..................... Most Awaited Films of 2023: शाहरुख खान की जवान टॉप पर, गदर 2 से लेकर आदिपुरुष भी टॉप 10 में शामिल | Shahrukh Khan's Jawan is IMDb’s most anticipated Indian Movie of this summer, Adipurush, Gadar 2 also makes place, see the list - Hindi Filmibeat

Most Awaited Films of 2023: शाहरुख खान की जवान टॉप पर, गदर 2 से लेकर आदिपुरुष भी टॉप 10 में शामिल

shahrukh-khan-jawan-imdb-most-anticipated-indian-movie-of-this-summer-adipurush-gadar-2-also-in-list

IMDb's Most Anticipated Indian Movies Of This Summer: 2023 के चार महीने लगभग गुजर चुके हैं। फिल्मों की बात करें तो कई बड़ी प्रोजेक्ट्स आई, कई ने सिनेमाघरों पर राज किया तो कुछ औंधे मुंह गिर पड़ीं। लेकिन आने वाले कुछ महीनों में हिंदी और बाकी भाषाओं की कुछ बेहतरीन फिल्में सामने आने वाली हैं।

ऐसे में IMDb ने 2023 में अब तक के IMDb यूजर्स के पेजव्यूज के आधार पर, गर्मियों की सबसे प्रत्याशित भारतीय फिल्मों की एक सूची जारी की है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म जवान ने सबसे टॉप पर जगह बनाई है।

शाहरुख खान की जवान

कोई शक नहीं कि पठान की रिकॉर्डतोड़ बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद, शाहरुख खान की जवान को लेकर पूरे देश के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी दिखाई देंगे।

बहरहाल, IMDb की टॉप 10 की लिस्ट में जवान के अलावा ये फिल्में भी शामिल हैं-

1. जवान (2 जून रिलीज)
2. एनिमल (11 अगस्त रिलीज)
3. आदिपुरुष (16 जून रिलीज)
4. गदर 2 (11 अगस्त रिलीज)
5. छत्रपति (12 मई रिलीज)
6. मैदान (23 जून रिलीज)
7. योद्धा (7 जुलाई रिलीज)
8. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (28 जुलाई रिलीज)
9. हनुमान (12 मई रिलीज)
10. कस्टडी (12 मई रिलीज)

बता दें, इस लिस्ट में सिर्फ उन्हीं फिल्मों को शामिल किया गया है, जो 1 मई से 31 अगस्त के बीच रिलीज होने वाली है। फिल्मों के नाम देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ सकता है।

अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं सितारे

शाहरुख खान की जवान हो, रणबीर कपूर की एनिमल, प्रभास की आदिपुरुष हो या अजय देवगन की मैदान.. ये सभी एक्टर्स अब तक के अपने सबसे अलग अंदाज में फैंस के सामने आने वाले हैं। लिहाजा, ये फिल्में उनके लिए भी काफी अहमियत रखती है। देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है।

Read more about: jawan adipurush gadar 2 animal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X