समीक्षकों ने जब तक....को कहा बेहतरीन

मंगलवार को दिवाली के पावन पर्व पर यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म जब तक है जान प्रदर्शित हुई है। शाहरूख, कैटरीना और अनुष्का के प्रेमसे सजी फिल्म जब तक है जान को फिल्म समीक्षकों की ओर से सकारात्मक रिस्पांस मिला है। सभी ने इस फिल्म की खुलकर तारीफ की है। सबको लगता है कि फिल्म एक बड़ी हिट होगी। खैर अंतिम फैसला तो जनता जनार्दन के हाथ में है इसलिए अभी पहले से कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन समीक्षकों की नजर में फिल्म बेहतरीन है। आईये आपको बताते हैं देश के उन चुनिंदा समीक्षकों के बारे में जिन्होंने फिल्म को यश चोपड़ा की अनुपम कृति करार दिया है।

Jab Tak Hai Jaan
बॉलीवुड हंगामा: तरण आदर्श , रेटिंग 4

भारत के मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म जब तक है जान को 4 स्टार दिये हैं।बॉलीवुड हंगामा के लिए लिखे फिल्म समीक्षा में उन्होंने लिखा है कि हर किसी को दिल पर दस्तक देने वाली इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।,

जी न्यूज : अन्नया भट्टाचार्या , रेटिंग 4

अन्नया भट्टाचार्या का कहना है अगर आप जब तक है जान... को नहीं देखते हैं तो आप शाहरूख खान की बेहतरीन फिल्म को मिस कर देंगे। फिल्म देखने के बाद आप के मुंह से निकलेगा कि नहीं भूलेंगे ना हम, जब तक है जान...।

वनइंडिया रेटिंग 4

अगर आप मोहब्बत पर भरोसा करते हैं तो इस फिल्म को जरूर देखिये। वनइंडिया रेटिंग में इसे 4 स्टार दिये गये हैं।

एनडीटीवी: सिब्बल चटर्जी, रेटिंग 3.5

दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है जब तक है जान। भावनात्मक होकर नहीं बस मुहब्बत की बारिश में नहाने के लिए इस फिल्म को जरूर देंखे।

रेडिफ: राजा सेन, रेटिंग 3

जब तक है जान, यश चोपड़ा की बेहतरीन सुंदर प्रस्तुति है। फिल्म पूरी तरह से शाहरूख खान की है जिसे हर किसी को देखना चाहिए।

डीएनए: शबाना अंसारी, रेटिंग 3

लंबे अरसे से खो चुके शाहरूख खान ने इस फिल्म के जरिये जोरदार वापसी की है। फिल्म बेहत खूबसूरत है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X