#JustIn: ट्यूबलाइट रिलीज़ से दो दिन पहले, सलमान ने शाहरूख फैन्स को दिया झटका!
अभी तक खबरें थीं कि सलमान खान की ट्यूबलाइट के साथ शाहरूख खान - अनुष्का शर्मा स्टारर जब हैरी मेट सेजल और अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म बादशाहो का ट्रेलर जोड़ा जाएगा। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होगा। यानि कि बादशाहो का ट्रेलर ट्यूबलाइट के साथ दिखेगा। लेकिन शाहरूख की फिल्म का ट्रेलर नहीं।
पर फैन्स को निराश होने की ज़रूरत नहीं है। सलमान खान ने उनके लिए एक और सरप्राइज़ का इंतज़ाम कर दिया है। ट्यूबलाइट के इंटरवल के दौरान, फैन्स को ंमिलेगा, जब हैरी मेट सेजल का नया गाना राधा। वो भी पूरा का पूरा।

अब इसे कहते हैं दोस्ती निभाना। ऊपर से शाहरूख फैन्स के लिए तो ईद ही हो जाएगी। ट्यूबलाइट में भी शाहरूख और ट्यूबलाइट के इंटरवल में भी।
जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। कुछ फैन्स को ये फिल्म पसंद आ रही है और कुछ को नहीं। फिल्म के तीन ट्रेलर रिलीज़ हो चुके हैं और शाहरूख - अनुष्का की केमिस्ट्री सबका ध्यान खींच रही है।


Click it and Unblock the Notifications