आज भी शाहरूख को मेरी फिक्र होती है: दीपिका पादुकोण

एक बार फिर से बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण ने दोहराया है कि उन्हें किंग खान यानी शाहरूख पर सबसे ज्यादा भरोसा है। शाहरूख आज भी मेरी उतनी ही फिक्र करते हैं जैसे कि मेरी पहली फिल्म ओम शांति ओम के करते थे जब मैं बॉलीवुड में नयी थी।

शाहरूख जैसा केयरिंग कोस्टार पाकर तो मैं एकदम से धन्य हो गयीं। वो मुझसे इतने सीनयर है लेकिन फिर भी उनके साथ काम करते मुझे कभी नहीं लगा कि मैं किसी वरिष्ठ कलाकार के साथ काम कर रही हूं। वो बहुत अच्छे इंसान हैं।

मालूम हो कि दीपिका और शाहरूख फिर से एक साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता भी शाहरूख खान ही हैं। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। फिल्म 8 अगस्त को रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से शुरू हो गया है।

फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिला है तो वहीं फिल्म के तितली सॉंग ने भी लोगों को पसंद आ रहा है। जिसके बारे में काफी कुछ ट्विटर पर लिखा जा रहा है।

इसी क्रम में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म के लिए ट्विट किया है कि फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का ट्रेलर देखा जो कि काफी अद्दभूत है। दीपिका पादुकोण तो अपने चरित्र में एकदम समा गयी है जो कि वाकई में काफी सुंदर है। मुझे लगता है कि फिल्म सुपरहिट होगी।

फिल्म के दोनों गानें घूंघट और तितली ..ने इन दिनों म्यूजिक चैनल पर काफी धूम मचा रखी है। सबको इस फिल्म का बेताबी से इंतजार है। फिल्म का प्रमोशन भी शुरू हो गया है।

इसी क्रम में चेन्नई एक्सप्रेस की टीम पहुंची कलर्स पर मशहूर शो झलक दिखला जा में जहां एक किंग खान ने अपनी मनपसंद कोस्टार में से एक और शो की जज माधुरी के साथ जमकर डांस किया और धमाल मचाया।

आईये आपको दिखाते हैं झलक के मंच की तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X