जब तक शाहरूख ये एक फिल्म करेंगे....अक्षय दिखा देंगे 10 का दम!
शाहरूख खान और अक्षय कुमार में आजकल कुछ अजीब सा इत्तेफाक चल रहा है। या फिर यूं कहिए कि जब जब जैसा जैसा अक्षय कुमार कर रहे हैं बस शाहरूख भी वही करते दिख जाते हैं।
पहले शाहरूख खान ने एलान किया कि वो भी साल में तीन से चार फिल्में करेंगे। उसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ एक पीरियड ड्रामा पर काम करना शुरू कर दिया।
फिर उन्हें अक्षय कुमार वाली 26 जनवरी की डेट चाहिए थी अपनी फिल्म रईस के रिलीज़ के लिए। लेकिन दनादन और फटाफट काम के बीच लगने वाला है एक लंबा ब्रेक। दरअसल, शाहरूख खान आनंद एल राय की फिल्म जुलाई से करने वाले हैं।
सूत्रों की मानें तो इस फिल्म को बनने में कम से कम 2 - 3 साल लग सकते हैं। एक तो आनंद एल राय फिल्में बनाते ही धीमे हैं और वो खुद कहते हैं कि उनके आलस की वजह से भी फिल्में धीमे बनती हैं।
लेकिन शाहरूख खान को बस एक एलर्ट देना है कि जब तक वो ये एक फिल्म करेंगे अक्षय कुमार कम से कम 10 फिल्में कर चुके हैं। वैसे भी हाल ही में अक्षय ने कहा कि उन्हें एक फिल्म शूट करने में ज़्यादा से ज़्यादा 80 दिन लगते हैं।
अक्षय कुमार ने तो यहां तक कहा था कि पता नहीं लोग 200 दिन तक एक ही फिल्म में शूट क्या करते हैं। जानिए हाल ही में शूट की गई लंबी फिल्में -



Click it and Unblock the Notifications