3 साल का वनवास फिर भी सबसे 'रईस' है शाहरुख खान, Tom Cruise को भी छोड़ा पीछे!

shahrukh khan

सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं और आखिरी बार उनको साल 2018 में फिल्म जीरो में देखा गया था। बता दें कि इस वक्त दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट सामने आई है जिसमें आज भी शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा और दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर हैं। जिस वक्त उन्होने फिल्में करना बंद किया था उस वक्त सुपरस्टार दूसरे नंबर पर थे।

हाल ही में ट्विटर पर वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी की गई 'दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं' लिस्ट ने सामने आकर सबको हिला दिया था। इस लिस्ट की मानें तो शाहरुख खान 770 मिलियन डॉलर यानि 6,306 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं और इतना कमाने वाले वो अकेले भारतीय सितारे हैं।

उनके अलावा इस लिस्ट में दूसरा कोई सितारा नहीं शामिल हैं। इस लिस्ट में अमेरिकी कॉमेडियन और अभिनेता जेरी सीनफेल्ड सबसे ऊपर हैं और उनकी टोटल संपत्ति 1 बिलियन डॉलर के करीब है।

इसके बाद से लगातार इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि शाहरुख खान की कोई बड़ी फिल्म इतने साल नहीं रिलीज हुई फिर भी वो इस लिस्ट में बने हुए हैँ। अगर हम इस लिस्ट पर नजर डालें तो वो पूरे नाम ये हैं..
1- जेरी सीनफेल्ड- $1 Billion

2- टायलर पेरी- $1 Billion

3- ड्वेन जॉनसन- $800 million

4- शाहरुख खान- $770 million

5- टॉम क्रूज- $620 million

6- जैकी चैन- $520 million

7- जॉर्ज क्लूनी- $500 million

8- रॉबर्ट डी नीरो- $500 million

शाहरुख खान के फैंस इस लिस्ट को देखकर काफी खुश हैँ। बता दें कि 25 जनवरी 2025 को फिल्म पठान बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है और फैंस इसके लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X