#ShootPics: एक नहीं, दो नहीं चार हीरोइनों के साथ शूट कर रहे हैं शाहरूख
इसे शाहरूख खान की किस्मत ही कहिए कि बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत चेहरे उनके साथ काम कर चुके हैं। लेकिन जब बॉलीवुड की चार जेनरेशन के चार खूबसूरत चेहरे शाहरूख खान के साथ शूट कर रहे हों तो बात ही कुछ और हो जाएगी।
और ये कुछ और बात हो रही है क्योंकि शाहरूख खान किसी एड के लिए माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, शर्मिला टैगोर और दीपिका पादुकोण के साथ शूट कर रहे हैं।

और ये तस्वीरें बस सबको चिढ़ा कर रह जा रही हैं। अब ये ए़ड किस चीज़ का है पता नहीं लेकिन ये तस्वीरें वायरल ज़रूर हो गई हैं।
[#ViralVideo: 15 साल के सलमान...टाइगर श्रॉफ की मम्मी के साथ!]
खासतौर से वो तस्वीर जहां माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी एक साथ दिखाई दे रही हैं क्योंकि दोनों को एक साथ देखना काफी दिलचस्प बात है।
जिन्हें नहीं पता, वो ये जान ले कि माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी अपने ज़माने की शाहरूख - आमिर हैं। वो दो सुपरस्टार्स जिनमें कभी नहीं बनी।
वैसे अगर आपको याद है तो शाहरूख खान ऐसा ही एक एड लक्स के लिए कर चुके हैं जहां वो जुही चावला, हेमा मालिनी, करीना कपूर और श्रीदेवी के साथ दिखाई दिए थे।
इस एड शूट के दौरान सबने काफी मस्ती भी की थी।


Click it and Unblock the Notifications







