SRK is back: डॉन का इंतजार तो ग्यारह मुल्कों की पुलिस कर रही है....
डॉन का इंतजार तो ग्यारह मुल्कों की पुलिस कर रही है..लेकिन डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। यह डायलॉग एक बार फिर सिनेमाघरों में गूंजने वाला है। तीन साल पहले शाहरूख ने कहा था कि वे एक्शन फिल्मस से कुछ समय के लिए तौबा लेना चाहते हैं। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया, क्योंकि उसके बाद शाहरूख चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर में भी थोड़ा बहुत एक्शन करते नजर आए।

लेकिन अब बारी है फिल्म डॉन की। जी नहीं, डॉन का रीमेक नहीं, बल्कि डॉन- 3 की। बॉलीवुड बादशाह डॉन की तीसरी पारी खेलने को अब पूरी तरह से तैयार हैं। गौरतलब है कि, इस फिल्म की बात करें तो फरहान अख्तर के बिजनेस पार्टनर रितेश सिधवानी ने कहा कि, हम डॉन के बिना डॉन कैसे कर सकते हैं। शाहरूख डॉन हैं, और डॉन शाहरूख हैं।
आपको बता दें, डॉन का पहली पार्ट साल 2006 में आया था, जिसका निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था। यह फिल्म 1978 में आई अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म डॉन की रीमेक थी। लेकिन इसके बाद फरहान ने इसका सेकेंड पार्ट बनाया डॉन 2। डॉन के दोनों पार्ट में शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। लिहाजा, डॉन-3 में शाहरूख रहेंगे, यह तो फाइनल है लेकिन एक्ट्रेस के नाम पर अभी तक मोहर नहीं लग पाया है।
खबरों के अनुसार, शाहरूख, फरहान और रितेश पिछले साल से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसकी स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है। फरहान और रितेश दोनों फिल्म की एक्ट्रेस के नाम पर कंफ्यूजड हैं, लिहाजा, यह देखना दिलचस्प होगा कि डॉन 3 में शाहरूख के साथ कौन होगी मेन लीड। प्रियंका या कोई और....


Click it and Unblock the Notifications