शाहरूख के लिए बकवास बर्दाश्त नहीं: सलमान

सलमान खान और शाहरूख के बीच के पंगे की खबर हमेशा से हेडलाइन रहती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से कहा जा रहा है कि दोनों खान फिर से दोस्ती करने के मूड में हैं लेकिन पता नहीं इन बातों में कितनी सच्चाई है लेकिन जो हालात दिखायी पड़ रहे हैं वो वाकई में इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि अब सल्लू मियां, शाहरूख के प्रति शायद थोड़ा नरम रवैया रख रहे हैं।

हाल ही में बिग बॉस शो में शाहरूख के लिए इमाम की क्लास लगाने वाले सल्लू मियां ने नवभारत टाइम्स से बात करते हुए कहा कि मुझे गलत चीज बर्दाश्त नहीं होती है। शाहरूख का बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम है, उसने अपनी मेहनत से काफी कुछ हासिल किया है। ऐसे में कोई भी उनका गलत बात पर क्रेडिट ले तो मुझे बर्दाश्त नहीं है।भले ही हमारे बीच में नहीं बनती लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं उनके बारे में गलत बात बर्दाश्त करूं।

Salman Khan
आपको बता दें कि इमाम सिद्दिकी ने बिग बॉस में सलमान खान से कहा था शाहरूख को फिल्मी दुनिया में बने रहने के लिए पहला मौका उन्होंने दिया था जिसपर सलमान ने उनकी कसकर क्लास ली। सलमान ने कहा था कि आप झूठ बोल रहे है, शाहरूख जो हैं अपने दम पर हैं। उन्हें किसी की जरूरत नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X