'मोहब्बत के बादशाह है शाहरूख खान'
अभी तक तो शाहरूख खान को किंग ऑफ रोमांस मीडिया चैनल ही कहा करते थे। लेकिन अब तो ब़ालीवुड हसीनाएं भी कहने लगी है कि किंग खान से ज्यादा रोमांटिक और कोई नहीं है।
बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा ने कहा कि शाहरूख खान केवल ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी किंग ऑफ रोमांस है। इसमें कोई शक नहीं कि शाहरूख से बेहतर मोहब्बत को कोई और नहीं समझ सकता है। आखिर ऐसे ही थोड़े लोग उनके रोमांस को देखना चाहते हैं।
अनुष्का ने यह बात गहनों के ब्रांड गीतांजली की नई श्रृंखला वैलेंटाइन जारी करने के दौरान मीडिया से कही। अनुष्का ने कहा कि मुझे कहने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं कि शाहरूख खान ही मोहब्बत के बादशाह है।
अनुष्का ने कहा कि हि इज लविंग, केयरिंग और रेस्पेकटड मैन जो कि महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं। मैं उनके साथ बार-बार काम करना चाहूंगी। अनुष्का ने कहा कि वो प्यार को मानती है क्योकि वो ऊपरवाले का नायाब तोहफा है। लेकिन मैं दिखावे को पसंद नहीं करती इसलिए स्ट्रेट फारवर्ड हूं और शायद यह गुण शाहरूख में भी है इसलिए मैं शाहरूख को पसंद करती हूं।आपको बता दें कि शाहरूख खान ने अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी और जब तक हैजान में काम किया है। दोनों ही फिल्में रोमांटिक थी और मेगाहिट थीं।
अनुष्का शर्मा शाहरूख खान फिल्म प्यार जब तक है जान anushka sharma shahrukh khan film love jab tak hai jaan


Click it and Unblock the Notifications
