शाहरुख खान बिल्कुल ठीक हैं,जय हो पर ध्यान दो- सलमान खान
सलमान खान अपनी फिल्म जय का काफी जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। साल 2014 की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली फिल्म जय हो इस शुक्रवार को थियेटर में लग रही है और इस फिल्म के हिट होने की सभी को पूरी उम्मीद है। जय हो कि रिलीज से एक दिन पहले 23 जनवरी को शाहरुख खान का एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया। शाहरुख खान हैप्पी न्यू ईयर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे मुंबई के होटल जे डब्ल्यू मैरियट में। शूटिंग के दौरान सेट का एक दरवाजा शाहरुख खान के कंधे पर गिरा और शाहरुख खान चोटिल हो गये। शाहरुख के सिर से खून निकलने लगा और उन्हें तुरंत ही नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि वो चोट गंभीर नहीं थी और शाहरुख खान को कुछ ही समय बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी।
इस पूरी घटना के कुछ ही घंटो बाद सलमान खान ओ तेरी फिल्म के ट्रेलर लॉंच में पहुंचे और वहां पर मीडिया द्वारा शाहरुख खान के चोट लगने की खबर के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा कि शाहरुख खान को भी जय हो कि रिलीज के एक दिन पहले का ही समय मिला था घायल होने के लिए। सलमान खान ने ये भी कहा कि शाहरुख खान के घायल होने की खबर उन्होंने सुनी और उन्हें दुख भी है। लेकिन शाहरुख को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है तो सभी लोग जय हो पर ध्यान लगाएं।


Click it and Unblock the Notifications












