शाहरुख खान की अगली फिल्म फाइनल! इस लेखक ने किया Confirm, जोरदार धमाका
शाहरुख खान की फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद ये खबर आई थी कि अब शाहरुख खान स्क्रिप्ट के मामले में थोड़ा ज्यादा ही ध्यान दे रहें हैं और यही कारण है कि खबर आई थी कि उन्होने सारे जहां से अच्छा छोड़ दी है। लेकिन अब पता चला है कि वो सिर्फ एक अफवाह थी क्योंकि शाहरुख खान ने अभी तक इस फिल्म को करने से इंकार नहीं किया है और फिल्म में बने हुए हैं।
इस बात को फिल्म के लेखक अंजुम राजाबाली ने कंफर्म किया है..उनका कहना है कि किंग खान अभी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। खबरें आईं थीं कि शाहरुख के फिल्म छोड़ने के बाद फिल्म के निर्माता किसी दूसरे एक्टर की तलाश कर रहें हैं।

शाहरुख खान को लेकर इसके पहले खबर आई थी कि वो जल्दी की डॉन के सीक्वल में भी नजर आएंगे और फरहान अख्तर ने भी बातों बातों में कहा था कि वो बड़ा धमाका करने वाले हैं।
अब इतना तो तय कि शाहरुख खान काफी देखकर फिल्में करने वालें हैं। जीरो में जिस तरह से उनको उम्मीदें थी वो तो फिलहाल नहीं हो पाया है।


Click it and Unblock the Notifications