#Replaced: "हां, मेरी अगली फिल्म में शाहरूख खान नहीं है"
बॉलीवुड में एक डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ी बन जाना आम बात है। फिर उसके अलावा वो डायरेक्टर किसी और के साथ काम नहीं करते हैं। लेकिन अब वक्त बदल रहा है और लोगों के एक्टर्स की पसंद भी!
फराह खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म पर बात की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में शाहरूख खान नहीं हो सकते। क्योंकि फिल्म में उनकी जगह ही नहीं है।
फराह ने बताया कि फिल्म की कहानी दो लड़कियों के बारे में है और मैं अभी भी इसके सेकंड हाफ पर काम कर रही हूं। मैं जल्दबाज़ी में फिल्म नही बनाना चाहती। पता नहीं क्यों इस फिल्म के बारे में लोगों को इतनी दिलचस्पी है।

वहीं फिल्म के बारे में फराह खान काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि उन्होंने माना कि वो कुछ अलग मुद्दों पर भी फिल्म बनाना चाहती हैं। जैसे कि हाल ही में में आई फिल्म लायन। लेकिन उन्होंने माना कि ऐसी फिल्म वो बना ही नहीं सकती।
उन्होंने ये भी माना कि ऐसी फिल्में बनाने के लिए उन्हें किसी ना किसी की मदद लेनी पड़ेगी। फिलहाल तो मैं इसी फिल्म पर काम पूरा कर लेना चाहती हूं।
वैसे फराह खान ने अभी तक 4 फिल्में बनाई हैं जिनमें से तीन में शाहरूख थे। हालांकि हैप्पी न्यू ईयर में उन्होंने शाहरूख की सात फिल्में कॉपी की थीं। यहां देख लीजिए सुबूत -


Click it and Unblock the Notifications