शाहरुख ने कहा मैं क्यों दूंगा अपना घर किराए पर
शाहरुख खान के फैन्स के लिए ये एक काफी एक्साइटमेंट की बात होगी के बांद्रा में स्थित शाहरुख खान का फ्लैट किराए पर मिल रहा है। ये खबर सुनने के बाद ही सभी इस आशा में थे कि शायद उन्हें भी शाहरुख खान का ये फ्लैट मिल जाए। लेकिन इस खुशी को शाहरुख खान ने हाल ही में ये कहकर छीन ली कि भला वो अपना घर किराए पर क्यों देंगे। शाहरुख खान भले ही उस फ्लैट में ना रह रहे हों लेकिन उस फ्लैट से उनकी काफी सारी यादें जुड़ीं हैं और उस घर को वो अपने लिए लकी भी मानते हैं। तो घर को बेचने की बात तो शाहरुख खान सोच भी नहीं सकते लेकिन हां घर को किराए पर देने की बातें जरुर कुछ दिनों से चर्चा में आ रही थीं। लेकिन हाल ही में शाहरुख खान ने मीडिया के सामने इस बात का खुलासा किया कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
शाहरुख खान से जब मीडिया ने पूछा कि क्या वो अपना बांद्रा में स्थित घर बेचना चाहते हैं तो इसपर किंग खान का जवाब था कि भला मैं क्यों अपना घर किराए पर दूंगा। मुझे खुद इस बात की कोई जानकारी नहीं है और ना ही मैंने ऐसा कभी सोचा। मैं अपना घर किराए पर नहीं दे रहा हूं। शाहरुख खान की इस बात को सुनने के बाद मीडिया को लगा कि या तो शाहरुख खान के नाम को लेकर कोई मजाक में इस खबर को उड़ा रहा है या फिर खुद शाहरुख खान गुपचुप तरीके से घर को किराए पर देने की सोच रहे हैं। क्योंक आज तक तो इतने सालों में कभी भी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई फिर आज क्यों।
शाहरुख खान ने फिल्हाल तो इस बात से इँकार कर दिया है कि वो अपना घर किराए पर नहीं दे रहे हैं लेकिन बाहर तो ये बात आग की तरह फैल गयी है कि शाहरुख खान का बंगला किराए पर उपलब्ध है और लोग इसे लेने के लिए 3 लाख रुपये किराया देकर ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











