..................... Don 3: शाहरुख खान नहीं, किसी नए एक्टर की होगी 'डॉन 3' में एंट्री, फरहान अख्तर की फिल्म में बड़ा बदलाव! Shahrukh Khan is not doing Don 3 anymore, Farhan Akhtar to bring new actor, says report - Hindi Filmibeat

Don 3: शाहरुख खान नहीं, किसी नए एक्टर की होगी 'डॉन 3' में एंट्री, फरहान अख्तर की फिल्म में बड़ा बदलाव!

Shahrukh Khan is not doing Don 3

Shahrukh Khan exit from Don 3: कुछ वक्त पहले ही निर्माता रितेश सिधवानी ने रिवील किया था कि फरहान अख्तर ने डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरु कर दिया है। लिहाजा, शाहरुख खान के फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हो गए थे। बता दें, डॉन और डॉन 2 में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य किरदार निभाए थे।

शाहरुख ने डॉन 3 से खुद को किया अलग

बहरहाल, अब फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है कि शाहरुख खान ने इस फ्रैंचाइजी से खुद को किनारे कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इस फिल्म पर काम कर रहे हैं, लेकिन शाहरुख अब इस फ्रैंचाइजी पर आगे काम नहीं करना चाहते क्योंकि ये उस तरह के सिनेमा में 'फिट' नहीं होता है, जो वो इस वक्त करना चाहते हैं।

डॉन यूनिवर्स के पक्ष में नहीं SRK

बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर ने डॉन 3 में डॉन की तीनों पीढ़ियों को एक साथ लाने का फैसला किया था। वो फिल्म में एक साथ अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अगली जेनरेशन के किसी स्टार को लाने वाले थे। लेकिन शाहरुख को डॉन यूनिवर्स का ये आइडिया सही नहीं लगा।

आने वाली हैं दो फिल्में

साथ ही शाहरुख इस वक्त ज्यादा से ज्यादा पैन इंडिया फिल्में करने के पक्ष में हैं। पठान की बेजोड़ सफलता के बाद, उनकी अगली फिल्म जवान सितंबर में रिलीज होने वाली है। वहीं, उसके बाद दिसंबर में आएगी राजकुमार हिरानी निर्देशित डंकी। इन दो फिल्मों के बाद, फिलहाल शाहरुख ने किसी प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

डॉन 3 के लिए नए लीडिंग मैन की तलाश

वहीं, डॉन 3 की बात करें को रिपोर्ट्स हैं कि फरहान अख्तर अब फिल्म के लिए किसी दूसरे एक्टर की तलाश कर रहे हैं। और फिल्म की स्क्रिप्ट में भी उसी हिसाब से बदलाव किए जा रहे हैं।

Read more about: shahrukh khan don 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X