..................... Shahrukh Khan Is LEAST INTERESTED In Doing Films Like Akshay Kumar - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान को नहीं करनी अक्षय कुमार जैसी फिल्में, जानिए क्यों

By Shweta

अक्षय कुमार पिछले कुछ सालों से समाज से और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर फिल्में कर रहे हैं। उन्हें ऐसी फिल्मों में दर्शक पसंद भी कर रहे हैं लेकिन शाहरुख खान अक्षय कुमार जैसी फिल्में नहीं करना चाहते हैं। शाहरुख खान का कहना है कि "हर आर्टिस्ट का फिल्म को चुनने का अपना तरीका होता है लेकिन ये फिल्म होती है जो आर्टिस्ट को चुनती है।"

जब शाहरुख खान से पूछा गया कि क्या वो ऐसी फिल्में करना चाहेंगे जिसमें टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसे कैंपेन को प्रमोट किया जाए तो इसपर शाहरुख खान ने कहा कि "हर किसी का फिल्म करने का अपना अलग तरीका होता है, वो क्यों करते हैं और कैसे करते हैं।" शाहरुख खान ने कहा कि "मैं एक फिल्म को महसूस करता हूं। मैं किसी फिल्म की खोज करने नहीं जाता हूं। मैं पिछले 15 सालों से प्रोड्यूसर हूं और मैंने कोई ऐसी फिल्म नहीं प्रोड्यूस की है जो मुझे लगता है कि मुझे करनी चाहिए थी। मेरा मानना है कि फिल्म मुझे चुनती है।"

shahrukh-khan-is-least-interested-in-doing-films-like-akshay-kumar

शाहरुख खान ने साथ ही ये भी कहा कि "अगर फिल्म का कंटेट अच्छा हो तो फिल्म दर्शकों के दिलों को छूती है। कभी फिल्म बहुत अच्छा कर जाती है तो कभी फिल्म अच्छा नहीं कर पाती है। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है।" शाहरुख खान हमेशा से वही फिल्में करते हैं जिसकी स्क्रिप्ट उन्हें अच्छी लगती है जैसे शाहरुख खान पहले भी बोल चुके हैं कि उन्हें पता था कि स्वदेश फ्लॉप करेगी लेकिन उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी लगी थी इसलिए उन्होंने ये फिल्म की थी।

फिलहाल शाहरुख खान आनंद एल राय की जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी। फिल्म इस साल क्रिसमस में रिलीज होगी। हाल में फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था जो लोगों को काफी पसंद भी आया था।

वहीं बात अगर अक्षय कुमार की करें तो अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म पैडमैन आज रिलीज हुई है।लोगों को फिल्म अच्छी खासी पसंद रही है। खासकर फिल्म की कहानी और अक्षय कुमार के एक्टिंग को सराहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X