#JustIn: अब लाइन पर आ गए हैं शाहरूख खान....धमाका तो कर ही देंगे
शाहरूख खान के करियर में आज कल क्या चल रहा है ये तो ना खुद शाहरूख खान समझ पा रहे हैं, ना ही उनके फैन्स। लेकिन हां, एक्सपेरिमेंट करने से शाहरूख खान कतई कतरा नहीं रहे हैं, जिससे ये साफ है कि अब उन्हें बॉक्स ऑफिस की ज़्यादा पड़ी नहीं है।
जहां एक तरफ, रेड चिलीज़ इत्तेफाक रीमेक, प्रोड्यूस करने के साथ, थ्रिलर के जेनर में कदम रख चुकी है वहीं अब शाहरूख खान ने साफ किया कि वो हॉरर फिल्म करना चाहते हैं।

अब शाहरूख खान का ये आईडिया कितना काम आता है ये देखना होगा। वैसे भी बॉलीवुड में हॉरर मतलब रामगोपाल वर्मा, विक्रम भट्ट और बिपाशा बसु बनकर रह गया है। और बॉलीवुड को अच्छी हॉरर फिल्मों की ज़रूरत है।
लेकिन दिक्कत ये है कि आजकल शाहरूख खान जो भी कर रहे हैं वो उल्टा ही पड़ जा रहा है। और वैसे भी जब भी शाहरूख ने कुछ अलग करने की कोशिश की है, वो बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications