चीनी फिल्मों में काम करने को तैयार हैं शाहरुख खान- लेकिन एक शर्त के साथ?
हाल ही में बीजिंग फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान अपनी फिल्म जीरो की स्क्रिनिंग में पहुंचे। जहां चीनी फैंस ने उनकी भव्य स्वागत किया। चीनी मीडिया से बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने वाले हैं।
शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने कुछ चीनी प्रोड्यूर्स ने मुलाकात भी की है और साथ काम करने की इच्छा जताई है।साथ ही सुपरस्टार ने कहा- हो सकता है कि भारतीय और चीनी सुपरहीरोज को मिलाकर एक फिल्म बनाएं.. यह बहुत अच्छा रहेगा।

चीनी फिल्मों में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह एक शर्त पर काम करेंगे, यदि वह जल्दी ही चीनी भाषा सीख लें तो। शाहरुख ने कहा- मैं नहीं चाहता कि कोई और मेरे लिए डबिंग करे.. इससे अच्छा मैं फिल्म में कोई ऐसा शांत किरदार निभा लूंगा जो सिर्फ नाचता या गाता है।
इतना ही नहीं, बल्कि शाहरुख ने वहां मीडिया के सामने जीरो की असफलता को भी माना और कहा- शायद मैंने गलत तरह से कहानी सामने रखी, जो लोगों को पसंद नहीं आया। मैं देखने को उत्सुक हूं कि चीन में लोग जीरो को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। आने वाली फिल्मों पर किंग खान ने कहा- इस समय मैंने अभी कुछ तय नहीं किया है। मुझे लगता है कि मैं अपनी आने वाली फिल्म के लिए, जो भी निर्णय लूंगा। उसको मैं जून तक फाइनल करुंगा।


Click it and Unblock the Notifications