'शाहरुख खान मेहनती हैं, सलमान खान मूडी हैं'.. जॉनी लीवर ने कह डाली ऐसी बात, भड़क जाएंगे फैंस!'

johnny lever, shahrukh khan, salman khan

हिंदी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक जॉनी लीवर अक्सर खबरों का हिस्सा रहते हैं। उन्होने सैकड़ों फिल्मों में काम किया और लगभग हर सितारे के साथ स्क्रीन साझा की है।

इस उन्होने शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर खुलासा किया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस दौरान जॉनी लीवर एक इंटरव्यू पर बात कर रहे थे। जॉनी लीवर ने बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करने का अनुभन और दोनों के बारे में खुलासा किया।

जॉनी लीवर का कहना था कि, शाहरुख खान के समर्पण की तुलना सलमान खान के लापरवाह रवैये से करते हुए सलमान को मूडी और तनाव मुक्त बताया। जॉनी लीवर इस दौरान करण अर्जुन के समय की बात कर रहे थे। दोनों के साथ खुद के रिश्ते और नेचर को लेकर जॉनी लीवर ने चौकाने वाले खुलासे किए हैं।

क्या बोले जॉनी

जॉनी लीवर ने शाहरुख खान को लेकर कहा कि वो काम को लेकर काफी डेडिकेट रहते थे और मैं उनके साथ ज्यादा कनेक्ट रहता था। उनका एक अपना तरीका फिल्मों में एंट्री करने का।

इसके अलावा जॉनी लीवर ने सलमान खान को लेकर कहा है, ''सलमान खान मूडी है, वो शांत स्वभाव के थे और अलग थलग रहते थे। उनकी अपनी एक अलग दुनिया है। मेरी उनसे ज्यादा देर बात नहीं होती थी।'' अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और Zoom ने इसको साझा किया है। लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ।

क्या बोले लोग?

एक ने लिखा है, ''ये दोनों 30 साल से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैँ।'' एक ने लिखा, ''क्या वह कोई चुटकुला सुना रहा है...लगता है वह कॉमेडी भूल गया है।'' एक ने लिखा, ''पागल हो गया है।'' एक ने लिखा, ''लोग कुछ भी कहें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, सलमान के फैन्स उन्हें अच्छे से जानते हैं।'' एक ने लिखा, ''मैं सहमत नहीं हूं सॉरी।'' इन कमेंट्स पर जॉनी लीवर का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X