आनंद एल राय ने शाहरुख खान की जमकर की तारीफ, जीरो की शूटिंग में व्यस्त है
सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनो फिल्म जीरो को लेकर चर्चा में है और काफी बिजी चल रहे है। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने कहा था कि वो इस तरह की फिल्म पहली बार कर रहे है और वो काफी ज्यादा एक्साइटेड है। बता दें कि फिल्म को आनंद एल राय निर्देशित कर रहे है।
शाहरुख खान और आनंद एल राय एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी है और हाल में शाहरुख खान को लेकर निर्देशक ने एक बयान दिया है। फिल्ममेकर ने शाहरुख के लिए कहा कि वो बॉलीवुड के सुरस्टार है और काफी सीनीयर एक्टर्स की लिस्ट में आते है।

इस बारे मे आनंद ने बताया कि इस पड़ाव पर आने के बाद भी शाहरुख खान जब काम करते है तो उनकी ऊर्जा किसी 20 साल के लड़के मतलब नए और यंग एक्टर्स के जैसे होती है।
बता दें कि इसके आगे आनंद ने तारीफ करते हुए शाहरुख खान को काम के प्रति ईमानदार और एनर्जेटिक भी बोला। निर्देशक यहीं नहीं रुके और आगे बोलते हुए कहा कि उनको शाहरुख खान इस इंडस्ट्री में पिछले 20 साल से काम कर रहे है और उनके जैसी एनर्जी मैने कही नहीं देखी।
50 साल की उम्र गुजार चुके शाहरुख खान आज भी जब कैमरे के सामने आते है तो उनके अंदर का बच्चा और एक्टिंग की लगन आपको साफ नजर आने लगती है।
आनंद ने आगे कहा कि शाहरुख खान के अंदर अभी इतनी एक्टिंग बाकी है जिसकी कोई सीमा नहीं है औऱ दिन गुजरने के साथ साथ उनकी एक्टिंग भी बढती जा रही है। शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर जो कैमरे के सामने आपको सही से एडजस्ट कर पाते है और कई काम आसान कर देते है।
बता दें कि उन्होने ये भी कहा कि एक निर्देशक की तरह सोचने पर आपको उनके साथ काम करने में ऐसा कभी भी नहीं लगेगा कि आप एक सुपरस्टार के साथ काम कर रहे है।
वो एक आज्ञाकारी अभिनेता है औऱ माहौल को सही से समझते है। बता दें कि इसके अलावा वो काफी हंसी मजाक करते रहते है और एक निर्देशक को भले ही वो नया हो उसे कभी अपने सुपरस्टार वाली इमेज दिखाने की कोशिश नहीं करते है।
बता दें कि इन दिनों फिल्म जीरो में बिजी शाहरुख खान की इस फिल्म में आपको अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी देखने को मिलेगी। इससे पहले ये तीनो फिल्म जब तक है जान में नजर आ चुके है।


Click it and Unblock the Notifications