..................... Shahrukh Khan is first Indian who is awarded by UNESCO | यूनेस्को अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले शाहरूख पहले भारतीय हैं - Hindi Filmibeat

यूनेस्को अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले शाहरूख पहले भारतीय हैं

Shahrukh Khan
बॉलीवुड में अब तक दबंग सलमान खान ही चैरिटी करने के लिए मशहूर थे लेकिन अब इस लिस्ट में शाहरूख खान का भी नाम शामिल हो गया है। हाल ही में शाहरूख को 20 वें यूनेस्को अवॉर्ड्स में उनके चैरिटी काम के लिए सम्मानित किया गया। इस अवार्ड को पाने शाहरूख पहले भारतीय बन गये हैं।

किंग खान को यह अवॉर्ड 10 नवंबर को हॉलिवुड स्टार जेट ली ने एक इवेंट के दौरान दिया। इस मौके पर शाहरुख के बेटे आर्यन भी उनके साथ थे। आर्यन ने जेट ली के साथ मुलाकात की और जेट ली ने भी अपने कई एक्सपीरियंस उनके साथ शेयर किए।

शाहरूख को यूनेस्को के डायरेक्टर जनरल ने इस साल मार्च में ही अवॉर्ड के लिए इंवाइट किया था। साथ ही, यूनेस्को की स्पेशल ऐंबैसडर ने भी उन्हें खासतौर पर बुलाया था। लेकिन तब वो अपनी फिल्म रॉ वन में बिजी थे और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

लेकिन अब फिल्म के रिलीज होने के बाद एक इवेंट में शाहरुख को दोबारा बुलाया गया और 'पिरामिड कॉन मार्नी' अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया। चलो इस बात पर हम भी शाहरूख को बधाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X