ना डॉन सीक्वल, ना ही साउथ रीमेक - इस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर के साथ फाईनल हुई शाहरूख खान की अगली फिल्म
शाहरूख खान और साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर अटली कुमार एक साथ मर्सल रीमेक कर रहे हैं इन अफवाहों ने कल से ही ज़ोर पकड़ा हुआ है। कारण था अटली कुमार का शाहरूख खान के साथ आईपीएल के एक मैच में दिखना। अब खबर है कि इस मैच के बाद शाहरूख खान अटली कुमार से मिलने उनके ऑफिस भी पहुंची।
कुछ का कहना था कि मर्सल रीमेक बन रही है और बाकियों का कहना था कि ये मीटिंग, थालापती 63 में शाहरूख खान के एक कैमियो के लिए है। लेकिन लगता है कि शाहरूख खान का अगला प्रोजेक्ट अब फाईनल हो चुका है। ये प्रोजेक्ट है एकदम विशुद्ध मसाला फिल्म जिसे अटली कुमार डायरेक्ट करेंगे।

ये मसाला फिल्म कैसी होगी, इसकी कहानी क्या है, फिलहाल ये डीटेल्स किसी को नहीं पता है लेकिन खबर अच्छी इसलिए है क्योंकि शाहरूख खान को फिलहाल एक मसाला फिल्म की सख्त ज़रूरत है। शाहरूख खान का करियर इस समय जिस दिशा की तरफ है, अटली उनके लिए देवदूत बनकर आए हैं।
अटली कुमार दर्शकों की नब्ज़ पहचानते हैं। साउथ में उनके ब्लॉकबस्टर होने का यही राज़ है कि उन्हें पता है कि दर्शक को क्या चाहिए। अब देखना है कि अपने हिंदी डेब्यू के साथ अटली, हिंदी दर्शकों का दिल कैसे जीत पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











