''शाहरूख खान एक शानदार एक्टर हैं''
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान ने 'रईस' के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्देशक राहुल ढ़ोलकिया ने ट्विटर के जरीए दी है। इतना ही नहीं, राहुल ने शाहरूख को शानदार एक्टर भी कहा।

राहुल ढ़ोलकिया ने ट्विटर पर लिखा, "शाहरूख खान शानदार एक्टर हैं.. वे अपने किरदार में तुरंत ढ़ल जाते हैं.. 7 महीने पहले जहां छूटा था, वहीं से अब शुरुआत होगी.. रईस आ गया।''
ALERT: सलमान, दीपिका से काफी पीछे.. लेकिन अक्षय कुमार के साथ हैं शाहरूख
बता दें, शाहरूख खान ने रईस के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर मनीष शर्मा की 'फैन' और रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' की शूटिंग खत्म कर ली। लिहाजा अब जबकि दिलवाले रिलीज हो चुकी है, और फैन की शूटिंग भी खत्म हो चुकी शाहरूख वापस रईस के सेट पर वापस आ गये हैं।
रईस इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में किंग खान के साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी और माहिरा खान मुख्य किरदारों में हैं। याद दिला दें, रईस सलमान खान की सुल्तान के साथ क्लैश होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications















