कायम है बादशाह शाहरूख की 'बादशाहत'

शाहरुख ने दूसरी तिमाही में पांच करोड़ रुपए टैक्स भरा है, जो कि पिछले साल से डेढ़ करोड़ रुपए ज्यादा है। वहीं दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार ने पिछले साल जितना ही साढ़े चार करोड़ रुपए एडवांस टैक्स भरा है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने चार करोड़ रुपए, सलमान ने दो करोड़ रुपए, सैफ और रणबीर कपूर ने ढाई करोड़ रुपए टैक्स भरा है। अभिनेत्रियों की बात की जाए तो कैटरीना कैफ ने सवा करोड़ रुपए आयकर भरा, जबकि करीना कपूर इस साल एक करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











