..................... Shahrukh Khan is back with his witty replies on #AskSRK! Excitement for Jawan is everywhere! - Hindi Filmibeat

Shahrukh Khan की 'जवान' को लेकर फैंस में भरपूर एक्साइटमेंट, किंग खान ने कहा- 'मिलते हैं 7 सितंबर को'

shahrukh-khan-is-back-with-his-witty-replies-on-asksrk-excitement-for-jawan-is-everywhere

Shahrukh Khan on Jawan: शाहरुख खान न सिर्फ बॉलीवुड के बादशाह हैं बल्कि दुनिया भर में अपने फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। शाहरुख का क्रेज फैन्स के सिर चढ़ कर बोलता है और वो अपने फैन्स के साथ कनेक्ट करना भी खूब जानते हैं। इसका एक बड़ा सबूत है उनका #AskSRK सेशन जो वो हर महीने अपने सोशल मीडिया पेज पर फैन्स के लिए होस्ट करते हैं।

इस दौरान शाहरुख बेहद मजेदार और दिलचस्प अंदाज में अपने फैन्स द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हैं। शाहरुख के ये जवाब न सिर्फ मनोरंजक होते है बल्कि उनके कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर से भी भरे होते हैं। सुपरस्टार ने अब एक और #AskSRK सेशन रखा और उनके जवाब फिर से हर तरफ छाए हुए है। इस बार शाहरुख की आगामी फिल्म जवान को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइमेंट देखने को मिली।

इवनिंग में जवान देखने का प्लान

एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख खान से उनके इवनिंग प्लान के बारे में पूछा, जिस पर अभिनेता ने जवाब दिया, "सोच रहा था कि एटली के साथ जवान देखेंगे".. वहीं, एक दूसरे यूजर ने शाहरुख खान से पूछा कि उनके लिए डंकी या जवान में से कौन शारीरिक रूप से अधिक चुनौतीपूर्ण रहा, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, "जवान फॉर श्योर लॉट्स ऑफ एक्शन"..

शाहरुख ने कहा जवान में विजय सेतुपति बहुत कूल लगे हैं

शाहरुख खान के एक फैन ने उनसे जल्द से जल्द जवान दिखाने की गुजारिश की, तो एक्टर ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'जरूर मिलते हैं 7 सितंबर को'.. वहीं, एक ट्विटर यूजर के पूछने पर कि हमारे जवान विलेन के बारे में कुछ कहें, शाहरुख खान से जवाब दिया, "@VijaySethuOffl मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक है और जवान में बहुत कूल लगे हैं.."

Read more about: jawan shahrukh khan atlee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X