सितंबर से दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे शाहरुख खान, जल्द होगी टाइटल और रिलीज डेट की घोषणा!
कुछ ही दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि पठान के साथ साथ शाहरुख खान जल्द ही निर्देशक अटली की फिल्म पर काम शुरु करने वाले हैं। अब फिल्मफेयर में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान सितंबर से फिल्म की शूटिंग पुणे में शुरु कर देंगे। यह 10 दिनों का छोटा सा शेड्यूल होगा और फिल्म के फर्स्ट डे शूट पर मेकर्स फिल्म की आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं।
कोई शक नहीं कि शाहरुख फैंस के लिए यह मौका काफी शानदार होने वाला है। इस एक्शन- एंटरटेनर में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर अहम किरदारों में होंगे। और इसकी शूटिंग महाराष्ट्र, दुबई और कुछ अन्य इंटरनेशनल लोकेशंस पर होने वाली है।

यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी, जहां शाहरुख खान डबल रोल निभाने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल कुल 180 दिनों का है, जिसे सितंबर में शुरु किया जाएगा।
शाहरुख इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक ओर जहां यशराज बैनर की पठान के साथ उनके धमाकेदार कमबैक को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। वहीं, अब अटली की फिल्म को लेकर भी चर्चा तेज हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











