..................... Shahrukh Khan is a fan of South Superstar Rajinikanth, gave a great response to 'Jailor' - Hindi Filmibeat

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के मुरीद निकले शाहरुख खान, 'जेलर' को लेकर दी शानदार प्रतिक्रिया

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं, इसी बीच शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर आस्कर एसआरके सेशन रखा जहां उन्होंने अपने फैंस से कई सारी बातें की। इसी बीच शाहरुख ने एक फैन के सवाल का जबाव देते हुए बताया कि वह रजनीकांत के फैन है और रजनीकांत की फिल्म जेलर को देखने की योजना बना रहे हैं।

रजनीकांत के फैन निकले शाहरुख-

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सुपरस्टार के फैंस मूवी रिलीज का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान भी अपनी फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में हैं, तो इसी कड़ी में बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने ट्विटर पर हैशटैग आस्क एसआरके सेशन रखा, और फैंस से जुड़ते हुए उनके सवालों के जवाब दिए।

इसी सवाल-जवाब के दौरान सुपरस्टार ने यह भी बताया कि वह रजनीकांत को कितना पसंद करते हैं। साथ ही वह 'जेलर' को देखने की योजना बना रहे हैं। दरअसल सत्र के दौरान एक फैन ने किंग खान से पूछा, 'क्या आप जेलर देखेंगे?' इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, 'बेशक मैं रजनी सर से प्यार करता हूं...मास्स्स!!' इसके अलावा, उन्होंने साझा किया कि रजनीकांत ने वास्तव में उनकी फिल्म 'जवान' के सेट का दौरा किया था। सुपरस्टार ने कहा, 'रजनीकांत, जवान सेट पर आए और हमें अपना आशीर्वाद भी दिया।'

कई बार लोगों ने देखा है कि शाहरुख खान को जब भी मौका मिलता है वह हमेशा रजनीकांत के बारे में अच्छी बातें करते हैं। इससे पता चलता है कि शाहरुख वाकई में रजनीकांत के बड़े फैन हैं, और उनका दिल से सम्मान करते हैं।

रजनीकांत की फिल्म जेलर हुई रिलीज-

रिपोर्ट्स के मुताबिक,रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' के शो को लेकर सभी सिनेमा हॉल हाउसफुल चल रहे हैं। उम्मीद है कि 'जेलर' इस वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल होगी। वहीं बात शाहरुख की करें तो इस बीच, शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' के प्रचार के लिए अपने फैंस के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं। सवाल-जवाब सेशन से पहले किंग खान ने 'जवान' का एक नया पोस्टर जारी किया।

Read more about: shahrukh khan rajinikanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X