..................... Shahrukh Khan is a businessman, bought Mannat for 18 crores, today's price will make you sweat - Hindi Filmibeat

बिजनेसमैन निकले शाहरुख खान.. 18 करोड़ में खरीदा था मन्नत, आज की कीमत जानकर छूट जाएंगे पसीने

Shahrukh Khan Mannat Price: शाहरुख खान एक अभिनेता हैं और पूरी दुनिया में लोग उनको पसंद करते हैं। एक ऐसा सितारा है जो कि कई सालों चमक रहा है। उनके फैंस एक झलक के लिए बेताब रहते हैं और शाहरुख खान खुद कह चुके हैं कि वो आखिरी स्टार हैं और उनके बाद कोई इतना बड़ा स्टार नहीं आएगा।

Shahrukh Khan

लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो ना सिर्फ एक स्टार हैं बल्कि एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं। जी हां, शाहरुख खान ने काफी कम उम्र में उन चीजों पर पैसा लगाया जो कि आग सैकड़ों गुना ज्यादा बढ़ चुकी है।

आज हम बात करने वाले हैं शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बारे में जिसकी कीमत आपको हैरान करने वाली है। शाहरुख खान ने ये बंगला कितने का खरीदा था और आज उसकी कीमत क्या है? ये सब जानकर आप खुद कहेंगे कि शाहरुख खान एक तगड़े बिजनेसमैन हैं।

क्या है मन्नत की कीमत

शाहरुख खान एक फिल्म के लिए कई करोड़ रुपए लेते हैं और कभी कभी तो आधी कमाई भी अपने पास रखते हैं। रिपोर्ट्स की मानें को इस वक्त उनकी नेट वर्थ करीब 12,490 है जो कि सिर्फ फिल्मों से नहीं है। वो अपने पैसों को ऐसी जगह पर लगाते हैं जहां से और पैसे बनते हैं। हाल ही में एक मशहूर सेलिब्रिटी वेल्थ मैनेजर दीपक हिरो वज़ीरानी ने खुलासा किया था कि मन्नत की कीमत इस वक्त कई गुना ज्यादा हो चुकी है। उन्होने बताया कि शाहरुख खान ये बंगला 18 करोड़ रुपए में खरीदा था जिसको देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। आज इस बंगलने की कीमत करीब 300 करोड़ रुपये है। जी हां, शाहरुख खान ने उन चीजों पर पैसे लगाए है जो कि एसेट हैं।

केकेआर पर लगाया पैसा

शाहरुख खान के पैसे मशहूर क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राडर्स पर भी लगे हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स ब्रांड में भी उनका पैसा लगा है जो कि अब 40-50 गुना बढ़ा चुका है। इसके अलावा प्रोडक्शन हाउस, ब्रांड एंडोर्समेंट और पूरी दुनिया में जाकर कमाई करना शामिल है। शाहरुख खान ने ना सिर्फ इंडिया बल्कि विदेशों में भी काफी प्रॉपर्टी बनाई है। यही कारण है कि आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर वो बने हुए हैं।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X