'बोरिंग एक्टर हैं शाहरुख खान..' नसीरुद्दीन शाह ने किंग खान को लेकर कही ऐसी बात, अक्षय कुमार की जमकर तारीफ!

Naseeruddin Shah Shahrukh Khan: नसीरुद्दीन शाह जितने शानदार अभिनेता हैं उतने ही उनके बयान अक्सर सामने आकर हैरान करते हैं। इस वक्त उनका एक बयान वायरल हो रहा है जो कि उन्होने शाहरुख खान को लेकर दिया था।
शाहरुख खान के साथ फिल्म चमत्कार में काम कर चुके नसीरुद्दीन शाह का कहना था कि किंग खान एक बोरिंग एक्टर है। इसके अलावा उन्होने अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की थी। बता दें कि शाहरुख खान को लेकर ये बात नसीरुद्दीन शाह ने काफी पहले कही थी और ये अब फिर से चर्चा में है।
शाहरुख खान और नसीरुद्दीन शाह ने कई फिल्मों में एक दूसरे के साथ स्क्रीन साझा की है। हालांकि शाहरुख खान ने कभी उनको लेकर कुछ नहीं कहा।
क्या बोले नसीरुद्दीन शाह
काफी पहले शाहरुख खान को लेकर बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने ये बयान दिया था। उन्होने कहा था कि, ''शाहरुख खान एक बोरिंग एक्टर है और उन्होने किसी भी बॉलीवुड एक्टर को प्रभावित नहीं किया है।'' इसके अलावा अक्षय कुमार को लेकर उनका कहना था कि, अक्षय कुमार काफी मेहनती है और उनकी एक्टिंग की तारीफ की थी। नसीरुद्दीन शाह ने ये भी कहा था कि वो बिना किसी सपोर्ट के ऊपर आए हैं। अब इतने समय के बाद नसीरुद्दीन शाह के इस बयान ने फिर से वायरल होकर एक बहस छेड़ दी है। हालांकि शाहरुख खान ने कभी भी नसीरुद्दीन शाह को लेकर किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है।
वर्कफ्रंट
नसीरुद्दीन शाह की बात करें तो वो फिलहाल फिल्मों से काफी दूर है और कभी कभी किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं। जबकि शाहरुख खान लगातार काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले आर्यन खान की सीरीज में एक कैमियो करते नजर आए थे और काफी जल्दी सुहाना खान के साथ किंग फिल्म में धमाका करते नजर आने वाला हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म सुहाना के करियर को काफी ऊपर ले जाने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











