IPL 5 में सिगरेट पीना शाहरूख को पड़ेगा महंगा

कोर्ट में उन्होंने शाहरुख के खिलाफ ऐक्शन लेने की मांग की है। शाहरुख खान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान स्टेडियम में खुलेआम सिगरेट पीते देखे गए। शाहरुख वहां अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने आए थे।
इतना ही नहीं डायरेक्टर सिंह का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण ही शाहरुख सिगरेट के साथ स्टेडियम में घुस पाए। ' राठौर ने शिकायत के साथ सबूत भी पेश किए हैं। उन्होंने फोटो के साथ-साथ सीडी भी दी है। इसमें शाहरुख स्टेडियम में सिगरेट का कश लेते दिखाई दे रहे हैं।
अडिशनल चीफ जूडिशल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 12 अप्रैल की तारीख तय की है। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब शाहरूख खान किसी पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीते हुए पकड़े गए हैं। 2007 में वह मुंबई में 20-20 क्रिकेट मैच के दौरान सिगरेट के छल्ले उड़ाते नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











