शाहरुख ने भेजा सलमान को इफ्तार पार्टी का निमंत्रण!
सुनकर शायद एक बार फिर से लोग हैरत में पड़ जाएं लेकिन अगर ये सच है तो वाकई ये किसी ब्रेकिंग न्यूज से कम नहीं है कि शाहरुख खान ने सलमान खान को अपने घर 1 अगस्त को होने वाली इफ्तार पार्टी का निमंत्रण भेजा है। शाहरुख खान 1 अगस्त को दुबई में स्थित अपने घर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं और इस पार्टी के लिए उन्होंने अपने परिवार के साथ अपने सभी दोस्तों को भी आमंत्रित किया है। इस पार्टी की खबर अभी तक किसी को भी नहीं है और कोई इस बात पर भी कमेंट करने से बच रहा है कि सच में शाहरुख ने सलमान को निमंत्रण भेजा है या नहीं।
लेकिन सूत्रों के अनुसार शाहरुख खान ने 1 अगस्त को अपने दुबई में स्थित घर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है और सलमान खान भी इस पार्टी की गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं। अब ये खबर कितनी सच्ची है इसका पता तो 1 अगस्तको इफ्तार पार्टी के बाद ही चलेगा लेकिन फिल्हाल तो सभी इस बात से खुश भी हैं और हैरान भी कि आखिर शाहरुख औ रसलमान खान के बीच चल क्या रहा है। क्या सच में दोनों पार्टियों ने अपना अपना पाला लिया है और क्या सच में दोनों एक बार फिर से दोस्त बन चुके हैं।
फिल्हाल मीडिया अभी भी सकते में है और अभी तक तो उनके सर से शाहरुख खान और सलमान खान के इफ्तार पार्टी में गले लगने की बात का भूत नहीं उतरा है किये दूसरी इफ्तार पार्टी के आयोजन की भी खबर आ गयी। अब देखना ये है कि इस खबर में कितनी सच्चाई है।


Click it and Unblock the Notifications











