लंदन पुलिस ने शाहरूख खान से की पुछताछ
बॉलीवुड के किंग खान जो इन दिनों कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ यशराज फिल्म्स की शूटिंग के सिलसिले में लंदन गए हुए है। उनसे लंदन की पुलिस ने पुछताछ की।
दरअसल यशराज फिल्म्स के रूल्स और रेगुलेशन काफी कड़े हैं और वह नहीं चाहते की उनकी फिल्म का कोई भी सीन किसी भी तरह से लीक हो। अपनी फिल्म की सेफ्टी के लिए वो लंदन पुलिस की हेल्प ले रहे हैं। वहा कि पुलिस किसी भी मामले में काफी सख्ती बरतती है।
जी हां वहा कि पुलिस किसी भी काम में कोताही नहीं बरतती। फिल्म की सुरक्षा के सिलसिले में उन्होंने शाहरूख खान से भी पुछताछ की। आपको बता दें कि शाहरूख खान के साथ एकबार न्यूयॉर्क पुलिस ने भी सख्ती बरती थी। तब शाहरूख से काफी देर बातचीत चलती रही। क्योंकि शाहरूख का टाइटल खान है।


Click it and Unblock the Notifications