किंग खान शाहरुख ने किया तिरंगे का अपमान, केस दर्ज

रविन्द्र ने कहा "मैं इंटरनेट पर सर्फिंग कर रहा था कि मैंने कन्नड़ के एक टीवी चैनल द्वारा चल रही एक क्लिपंग देखी जिसमें शाहरुख खान ने तिरंगे को उल्टा फहराते हुए ले जा रहे थे। बाद में जब मैने उसे चेक किया तो पाया कि ये 3 अप्रैल 2011 की बात है। जब भारत ने वर्ल्ड कप जीता था और शाहरुख अपनी गाड़ी लेकर अपने बंगले मन्नत से बाहर निकले थे।"
सलमान के एक्शन को पीछे छोड़ पाएंगा शाहरुख का रोमांस!
उन्होने ये भी कहा "मैं पुलिस द्वारा केस को मुंबई ट्रांसफर करने को लेकर काफी नाराज था क्योंकि मेरी जानकारी के बिना ये केस उन्होंने मुंबई ट्रांसफर कर दिया जबकि केस को फाईल करने में ही उन्होने करीब 20 दिन का समय लगाया था।"
दूसरी तरफ चतुषरंगी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर निकम का कहना है "हमने केस को फाइल कर लिया लेकिन तहकीकात के दौरान वीडियो क्लिप देखने पर पता चला कि ये हादसा मुंबई में हुआ था इसलिए हमें केस को जूहू या बांद्रा पुलिस स्टेशन ट्रांसफर करना पड़ा। अब वो लोग इस केस को देखेंगे।"
ज्ञात हो कि कुछ समय पहले रविन्द्र ने ही मॉडल गहना वशिष्ठ के खिलाफ तिरंगे की बिकनी बनाकर पहनने को लेकर केस दर्ज कराया था। द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर (अमेंडमेंट) एक्ट के तहत इन दोनों केसों को दर्ज कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











