भारतीयों की नजर में सलमान नहीं शाहरूख हैं सबसे अट्रैक्टिव सेलिब्रिटी
शाहरूख खान के बाद इस लिस्ट में दूसरा नंबर अमिताभ बच्चन, तीसरा नंबर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, चौथा नंबर आमिर खान का है। आमिर खान के बाद मिथुन चक्रवर्ती, कैटरीना कैफ, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर को इस लिस्ट में जगह मिली है। मालूम हो कि इस सर्वे लिस्ट में नेमा, खेल, सामाजिक-आध्यात्मिक, कारोबार और संगीत के क्षेत्र की 25 हस्तियों को शामिल किया गया था और देश के 16 शहरों में यह सर्वे कराया गया था।
अभी तक इससे पहले जितने भी सर्वे हुए थे उनमें सलमान खान ने ही हर जगह बाजी मारी थी, चाहे सोशलनेटवर्किंग साइटस की लोकप्रियता हो या फिर मोबाइल सर्वे की, हर जगह केवल सलमान खान ही नंबर वन थे लेकिन लगता है कि साल 2013 शाहरूख खान के लिए किस्मत ही किस्मत लेकर आया है तभी तो जहां एक ओर उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने धमाल मचा दिया है वहीं दूसरी ओर उनकी लोकप्रियता में इजाफा हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications
