शाहरुख ने कराया बच्चे का लिंग परीक्षण- 5 Reasons why
शाहरुख खान के सरगोसी के जरिये तीसरे बच्चे के बाप बनने की खबरें काफी सुर्खियां आ रही हैं और साथ ही एक विवाद भी शाहरुख खान के साथ जुड़ गया है कि शाहरुख खान ने अपने इस बच्चे का लिंग परीक्षण भी कराया है क्योंकि वो लड़का चाहते हैं। लेकिन शाहरुख खान के फैन्स का कहना है कि शाहरुख को लड़का या लड़की से कोई फर्क नहीं पड़ता। आखिर वो शाहरुख खान हैं लाखों लोगों के आदर्श उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। ऐसे में भला शाहरुख खान ऐसा कुछ क्यों करेंगे जिससे उनके फैन्स के सामने उनकी गलत छवि बने। लेकिन फिर भी शाहरुख खान को लेकर अब ऐसी खबरें आई हैं तो कुछ तो गड़बड़ हो सकती है।
शाहरुख खान को हाल ही में बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर पापा भी कहा गया है। एक मैट्रोमोनियल साइट के जरिये शाहरुख खान को बेस्ट पापा की लिस्ट में टॉप पर रखा गया है और दूसरे ही दिन उन्हें लिंग परीक्षण करके बेटे का बाप बनने की कोशिश करने के लिए गुनहगार ठहरा दिया गया है। लेकिन अगर वो बेस्ट पापा हैं तो लड़का या लड़की होने से उन्हें आखिर फर्क क्या पड़ता है। लेकिन वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शाहरुख खान शायद अपने बाद भी बॉलीवुड में अपनी बादशाहत बनाए रखना चाहते हैं और इसीलिए वो चाहते हैं कि उनका एक और लड़का हो।
महाराष्ट्रा के रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन ने शाहरुख खान को कटघरे में तो खड़ा कर दिया है लेकिन किसी ने उसके पीछे की वजह जानने की कोशिश नहीं की। ऐसा भी हो सकता है कि शाहरुख खान के इस काम के पीछे कुछ ठोस वजह हो। तो आइये जानते हैं कि क्या वजह है शाहरुख खान द्वारा बच्चे के लिंग परीक्षण कराने के पीछे।


Click it and Unblock the Notifications