शाहरुख देश से बाहर, लिंग परीक्षण की खबरें जोरों पर!
शाहरुख खान द्वारा उनके बच्चे का लिंग परीक्षण कराने की खबर ने आग की तरह लोगों को अपने घेरे में ले लिया है। लेकिन जब शाहरुख खान की बारी आई इस मसले पर बोलने की तो शाहरुख तो देश से बाहर ही निकल लिये। खबर के मुताबिक इस वक्त शाहरुख खान देश से बाहर हैं और हो सकता है कि कुछ समय बाद ही आएं। लेकिन उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का प्रमोशन भी रुका है और इस वजह से उन्हें वापस तो आना ही होगा। तभी शायद इस खबर से परदा हट सके कि शाहरुख खान ने अपने अजन्मे बच्चे का लिंग परीक्षण कराया है या नहीं।
मीडिया में जैसे ही शाहरुख खान द्वारा अपने सरोगेसी के जरिेय जन्म लेने वाले बच्चे का लिंग परीक्षण कराने की खबर आई तभी से मिडिया ने शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर जाकर शाहरुख खान से इस मसले पर बातचीत करने की कोशिश की लेकिन बाद में मीडिया को पता चला कि शाहरुख खान इस वक्त देश से बाहर हैं और बच्चे का लिंग परीक्षण कराने की इस खबर पर वो फिल्हाल तो कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। लेकिन रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन ने शाहरुख खान को एक मेल भेजकर इस खबर पर जवाब मांगा है।
शाहरुख खान को लेकर ये जो भी विवाद चल रहा है उसपर उनके फैन्स ने काफी अलग अलग कमेंट्स दिये हैं। आइये जानते हैं कि शाहरुख खान के फैन्स ने क्या क्या जवाब दिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











