लैंड ऑफ लुंगी में शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री? बाहर हो गए खिलाड़ी कुमार!
सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय एक लंबे ब्रेक पर हैं लेकिन उनका नाम लगातार किसी ना किसी बड़ी फिल्म से जुड़ रहा है। काफी समय से चर्चा में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म लैंड ऑफ लुंगी को लेकर एक चौकाने वाली खबर आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म अब शाहरुख खान नजर आ सकते हैं। फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही ये फिल्म पहले अक्षय कुमार और विकी कौशल को ऑफर की गई थी लेकिन फिल्म के लिए डेट्स ना हो पाने के कारण वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके।
अब चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख खान की वापसी हो सकती है। खबर तो यहां तक है कि हाल ही में शाहरुख खान ने इसकी ओरिजनल मतलब वीरम देखी तो उनको काफी अच्छी लगी थी।

फिल्म वीरम एक कॉमेडी और एक्शन से भरा मसाला है। जिसमें 4 भाईयों की एक अनोखी कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म वीरम में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया लीड रोल में मौजूद थीं।
जबकि साउथ स्टार अजीत भी इस फिल्म बतौर लीड एक्टर शामिल थे। अब अगर सबकुछ सही रहा तो निश्चित तौर पर शाहरुख खान इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा वो फिल्म सत्ते पे सत्ता की रीमेक को लेकर भी चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications