..................... Shahrukh Khan in Don 3 replaces Ranveer Singh - Hindi Filmibeat

Shahrukh khan: जैसे ही शाहरुख खान को 'डॉन 3' में इस एक्टर ने कर दिया रिप्लेस, तो किंग खान के फैंस को लगा झटका

Shahrukh khan, Don 3

Shahrukh khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'डॉन' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'डॉन 3' को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर फिल्म डॉन 3 में कौन सा एक्टर लीड रोल में नजर आएंगा, लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और सामने आ गया है कि आखिरकार कौन हैं जिसने किंग खान की जगह ले ली है।

दरअसल डॉन 3 को लेकर कुछ समय से यह कयास लगाया जा रहा है कि इस मूवी में शाहरुख खान नहीं नजर आएंगे। तब से ही 'डॉन 3' में कौन सा एक्टर एसआरके को रिप्लेस करने जा रहा है इसको लेकर सवाल उठाने लगे थे।

वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर बीते दिन निर्माता रितेश सिधवानी ने पुष्टि की थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। रितेश सिधवानी ने बीते दिन यह खुलासा किया था कि इसकी स्क्रिप्ट अभी प्रक्रिया में है, और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।

इसके बाद शाहरुख खान के फ्रेंचाइजी से बाहर होने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट में उस एक्टर का नाम सामने आया है, जिसके जरिए किंग खान को रिप्लेस किए जाने की संभावना है।

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, 'डॉन' के मेकर्स ने तीसरी किस्त के लिए बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को फाइनल कर लिया है। हालांकि, यह महज एक रिपोर्ट है और अभी भी इस पर ऑफिशियल मुहर लगना बाकी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'शाहरुख के जाने के बाद, डॉन 3 के निर्माता एक लोकप्रिय और विश्वसनीय नाम की तलाश कर रहे थे, जो डॉन की विरासत को आगे ले जा सके, और उन्होंने आखिरकार रणवीर को चुना है।

खबर है कि डॉन 3 को लेकर रणवीर का वीडियो पहले ही शूट किया जा चुका है और प्रोडक्शन हाउस बिना किसी देरी के इसे जारी करने की योजना बना रहा है। जाहिर है कि फैंस इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। डॉन एक ऐसी फ्रेंचाइची फिल्म हैं जो कि हमेशा ही दर्शकों को प्यार जीतने में कामयाब रही है।

Read more about: shahrukh khan don 3 ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X