ट्विटर पर शाहरुख खान ने रणवीर सिंह को पहचानने से किया इनकार, फिर कह दी ये बात

Recommended Video

Shahrukh Khan becames Ranveer Singh's FAN after watching Padmaavat | FilmiBeat

रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस मे तहलका मचा दिया है और लगातार अच्छी कमाई कर रही है। इन दिनो रणवीर को फिल्म के लिए काफी शुभकामनाएं भी मिल रही है। फिल्म में रणवीर सिंह ने बहुत ही महत्वपूर्ण अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है और बहुत अच्छा अभिनय भी किया है। फिल्म को जिन स्टार्स ने भी देखा उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे है।

हाल ही में रणवीर सिंह ने शाहरुख खान के लिए ट्वीट किया और कहा कि हाय शाहरुख भाई मैं आपको फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुक हूं। इसका मतलब ये था कि रणवीर सिंह ये चाहते है कि इस फिल्म को शाहरुख खान भी देखे और अपनी प्रतिक्रिया दें।

shahrukh khan, ranveer singh, शाहरुख खान, रणवीर सिंह

इसका जवाब भी शाहरुख खान के स्टाइल मे किंग खान ने दिया और कहा कि 'सो सॉ़री मैंने आपको पहचाना नहीं, क्योंकि मेरे लिए तो तुम खिलजी हो अब। इस तरह की बात बोलकर शाहरुख खान ने ये भी बताया कि उन्होने फिल्म देख ली है और उनको फिल्म काफी पसंद भी आई है।

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है तो वहीं उनके साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की भी मुख्य भूमिका है। फिल्म पद्मावत शुरु से ही विवादों में फंसी रही जिस कारण इसकी रिलीज डेट भी आगे पीछें की गई थी। फिल्म का विरोध भारत के कई राज्यों में जमकर हुआ और राजस्थान में तो करणी सेना ने काफी हंगामा किया था।

इसके साथ कई थिएटरों में लोगो से मारपीट कर उसमें तोड़फोड़ भी की गई थी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म को रिलीज किया गया और फिल्म अब धीरे धीरे हर राज्य में रिलीज हो रही है।

इस फिल्म को देखकर अमिताभ बच्चन ने भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी एक्टिंग से खुश होकर रणवीर सिंह के घर फूल और अपने हाथों से लिखा एक कार्ड भी भिजवाया था। जिसको पोस्ट करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा था कि उनको पहला अवार्ड बच्चन जी की तरफ से मिल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X