शाहरुख मिले अजय के गले, क्या दूर हो जाएगी पुरानी दुश्मनी

Shahrukh Khan hugged Ajay Devgan at Singham 2 shoot
शाहरुख खान और अजय देवगन के बीच पिछले काफी समय से दूरियां आ गयी थीं। हालांकि शाहरुख और अजय की ये कोई जानी दुश्मनी नहीं थी लेकिन कुछ दो साल पहले रिलीज हुई फिल्म जब तक है जान और सन ऑफ सरकार की रिलीज एक ही दिन होने के चलते अजय और शाहरुख के बीच काफी दूरियां आ गयीं और दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन बैठे। लेकिन हाल ही में ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसके बारे में शायद खुद अजय देवगन ने भी नहीं सोचा होगा। हुआ कुछ यूं कि शाहरुख खान ने अजय देवगन की शूटिंग के दौरान जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें गले लगाया। दोनों को गले मिलते देख सिंघम 2 की टीम भी काफी हैरान हुई। करीना तो दोनों को कुछ सेकेंड देखती ही रह गयीं।

पूरी खबर ये है कि शाहरुख खान महबूब स्टूडियो के सामने से गुजर रहे थे कि उन्हें वहां पर रोहित शेट्टी के सहायक सुभाष दिख गये। अपनी अदाओं के साथ शाहरुख खान ने कार का शीशा उतारते हुए सुभाष से पूछा कि वो यहां पर क्या कर रहे हैं। सुभाष द्वारा ये बताए जाने पर कि रोहित शेट्टी, करीना कपूर और अजय देवगन पास ही एक स्कूल में सिंघम 2 की शूटिंग कर रहे हैं और वो उनके लिए कुछ शॉपिंग करने आए हैं, शाहरुख ने पूछा कि कहां पर शूट चल रहा है। शाहरुख भी उसी स्कूल पहुंच गये और उन्होंने रोहित शेट्टी, करीना कपूर से मुलाकात की। यही नहीं बल्कि वहां पर मौजूद अजय देवगन से भी शाहरुख गले मिले और उनका हाल चाल पूछा।

अब इसे आप क्या कहेंगे, शाहरुख ने ये जानते हुए कि अजय शूटिंग कर रहे हैं जाकर उन्हें गले लगाया तो ये कोई अचानक से हुई घटना तो नहीं हो सकती। शाहरुख जानबूझकर वहां पर गये और अजय से मिले। अब बादशाह शाहरुख खान कब क्या करते हैं ये तो वही जानें। इस तरह से अजय और अपने बीच पैदा हुई दरार को भरने के लिए अचानक से जाकर अजय को इतना बड़ा सरप्राइज देना शाहरुख के नेक दिली का परिचय है। बॉलीवुड के बादशाह का टैग यूं ही नहीं शाहरुख ने जीता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X