शाहरुख की एक्टिंग वाली सिगरेट लेकर फंस गये रितिक रौशन

Shahrukh Khan and Hrithik Roshan taunts each other at Karan Johar's party
सुनकर थोड़ा अजीब लगा ना। एक्टिंग वाली सिगरेट ये क्या बला है, जी हां कुछ यही खबर मीडिया में आ रही है कि शाहरुख खान अपनी पॉकेट में एक्टिगं वाली सिगरेट रखते हैं। खबर है कुछ दिनों पहले शाहरुख खान के करीबी दोस्त और बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर की बर्थडे पार्टी की। खबर के अनुसार पार्टी के दौरान रितिक रौशन ने शाहरुख खान से सिगरेट मांगी और शाहरुख ने बड़ी ही अदा के साथ अपनी पॉकेट से रितिक को सिगरेट निकालकर कहा कि ये एक्टिंग वाली सिगरेट है तुम भी इसे पीकर एक्टिंग करना सीख जाओगे। और फिर रितिक ने भी अपने ही हिट अंदाज में शाहरुख खान को जवाब दिया।

पूरी बात ये थी कि पार्टी के दौरान शाहरुख खान एक कोने में बैठे सिगरेट पी रहे थे कि तभी पार्टी में रितिक रौशन आए। रितिक को भी सिगरेट पीने की तलब लगी तो उन्होंने अपनी जेब टटोली। सिगरेट ना पाकर रितिक ने शाहरुख खान से जाकर सिगरेट मांगी, शाहरुख ने बड़े स्टाईल में अपने दोनों हाथ खोलकर अपनी सिगनेचर पोस्चर में रितिक से कहा ये एक्टिंग वाली सिगरेट है, अब तुमने ली ही तो तुम भी सीख जाओगे कि एक्टिंग कैसी की जाती है। रितिक ने ये बात सुनकर मुस्कुराते हुए कहा अब अगर आपने मुझे ये सिगरेट दी हो तो शायद आप भी सीख जाएंगे कि एक्टिंग कैसे करते हैं और फिर रितिक ने अपना कहो ना प्यार है वाला स्टेप किया और आगे बढ़ गये।

भाई सुनने में भले ही ये खबर आज आपको अजीब और मजेदार लगे लेकिन यकीन मानिए पार्टी में मौजूद लोगों की तो धड़कनें बढ़ गयीं थीं। रितिक और शाहरुख दोनों ही सुपरस्टार हैं और अगर दोनों के बीच किसी तरह का झगड़ा शुरु हो जाता तो ये वाकई बहुत ही मुश्किल भरा पल होता जिसे रोक पाना किसी के बस में नो होता। रितिक रौशन वैसे ही आजकल अपनी निजी जिंदगी में कई मुश्किलों से गुजर रहे हैं ऐसे में हर समय उनके अंदर जो एक आक्रोश भरा रहता है वो अगर बाहर आने लगता तो बादशाह शाहरुक खान भी खुद को ना रोक पाते।

करण जौहर की पार्टी तो बरबाद होती ही साथ ही बॉलीवुड में एक नयी दुश्मनी की शुरुआत होती। खैर दोनों सितारे इस बात को ज्यादा सीरियसली नहीं लेकर गये ये अच्छी बात है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X