मन्नत पहुंची चेन्नई एक्सप्रेस पर नहीं चढ़े सलमान
मुंबई। शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस ईद के मौके पर उनके बंगले मन्नत पहुंची। इस ट्रेन पर सवार होने के लिये सचिन तेंदुलकर से लेकर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां आयीं, लेकिन हाल ही में शाहरुख को गले लगाने वाले उनके दोस्त सलमान इस एक्सप्रेस पर नहीं चढ़े।
जी हां शाहरुख ने चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता के लिये जो पार्टी मन्नन में दी, उसमें सलमान नहीं पहुंचे। जबकि तमाम लोगों की निगाहें सिर्फ इसी बात पर टिकी हुई थीं। लोगों को लग रहा था कि हो न हो, पार्टी में सलमान जरूर आयेंगे। इसे यह साफ जाहिर है कि 33 करोड़ रुपए कमा चुकी चेन्नई एक्सप्रेस की बढ़ती हुई रफ्तार से सलमान खुश नहीं हैं।
खैर अगर पार्टी की बात करें तो इस पार्टी में सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ पहुंचे और पार्टी की रौनक को चार-चांद लगा दिये। इनके अलावा दिलिप कुमार, सायरा बानो ने पार्टी में आकर शाहरुख को आशीर्वाद दिया। यही नहीं अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या, मुकेश अंबानी, आदित्य बिरला, समेत कई दिग्गज पार्टी में पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications











