शाहरुख करेंगे स्क्रीन अवार्ड्स 2014 की मेजबानी
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान यहां 14 जनवरी को आयोजित होने वाले 20वें वार्षिक लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड्स की मेजबानी करेंगे। इस सुपरस्टार का कहना है कि उन्हें अवार्ड कार्यक्रमों की मेजबानी करने में मजा आता है। नामांकन सूची, निर्णायक मंडल और मेजबान के नाम की घोषणा मंगलवार को हुई।
एक बयान में शाहरुख ने कहा, "मुझे पुरस्कार समारोहों की मेजबानी में हमेशा ही मजा आया है। अपने आसपास के लोगों को खुश करना और स्क्रीन अवार्ड्स मुझे उस सारे प्यार को लौटाने का मौका देता है। आशा करता हूं कि दर्शकों का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहेगा।"
पुरस्कार समारोह लाइफ ओके चैनल पर 25 जनवरी को प्रसारित होगा।
उन्होंने कहा, "यह स्क्रीन अवार्ड्स का 20वां संस्करण है और लाइफ ओके के साथ जुड़ाव का पहला साल है। मैं जानता हूं कि हम एक दीर्घकालिक रिश्ता बनाएंगे।"
पुरस्कार हिंदी और साथ ही साथ मराठी सिनेमा की उपलब्धि और उत्कृष्टता का जश्न मनाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
