आर्मी मैन का रोल निभाकर गौरवान्वित हूं: शाहरूख खान
13 नवंबर को किंग खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म जब तक है जान प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म की रिलीज को बेताब शाहरूख खान का कहना है कि वो इस फिल्म में आर्मी मैन की भूमिका निभाकर काफी खुश हैं। उन्हें लगता है उनकी यह फिल्म आर्मी की लोकप्रियता में और इजाफा करेगी।
शाहरूख ने कहा कि वैसे तो सेना के तीनों प्रारूपों का कोई मुकाबला नहीं है, उसके आगे खुद ब खुद सिर झुक जाता है। अगर उनकी फिल्म को देखने के बाद अगर देश का कोई लड़का आर्मी में जाने केलिए तैयार होता है तो उन्हें लगेगा कि उनकी मेहनत सफल हो गयी।आपको बता दें यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म जब तक है जान में शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में है।फिल्म में गीत गुलजार और संगीत ए आर रहमान का है। फिल्म को अपने दिल के करीब बताते हुए यश चोपड़ा को याद करते हुए किंग खान काफी भावुक हो जाते हैं। शाहरूख ने कहा कि मुझे आज भी लगता है कि वो मेरे आस-पास ही हैं और अभी आकर मुझसे बात करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












