रा.वन के बाद बच्चों के लिए शाहरूख की 'फैन'!
शाहरूख खान इन दिनों अपनी फिल्म फैन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर किंग खान काफी उत्साहित हैं, साथ ही उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म उनके फैंस को पसंद आएगी। आपको बता दें, इस फिल्म के द्वारा वह किसी को खुश करना चाहते हैं। जी हां, लेकिन शाहरूख अपने डाइरेक्टर या प्रोड्यूसर को नहीं, बल्कि अपने नन्हें फैंस यानि की बच्चों को खुश करना चाहते हैं।

किंग खान अपने प्रशंसकों को खुश करना अच्छी तरह जानते हैं। शायद उनके इसी अंदाज के करोड़ों दिवाने हैं। अपनी आगामी फिल्म से इस बार शाहरुख अपने नन्हें फैन्स को खुश करना चाहते हैं। शाहरूख का मानना है कि उनकी यह फिल्म बच्चों को बेहद पसंद आयेगी। आपको बता दें, इससे पहले भी शाहरूख ने अपनी फिल्म रा.वन का निर्माण बच्चों के लिए ही किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी, लेकिन बच्चों के लिए शाहरूख कुछ नया लेकर आए थे।
शाहरुख ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, ' फिल्म 'फैन' में प्यारे प्यारे और मेहनती बच्चों के साथ मैंने काम किया है। आशा है कि बच्चों को यह फिल्म और मेरी कोशिश पसंद आएगी।' आपको बता दें, इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं।
पढ़ें- तो आपको शाहरूख से मिलती 'जादू की झप्पी'
पिछले साल शाहरुख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' काफी सफल रही थी। लिहाजा, इस बार भी उनसे कुछ बेहतरीन फिल्मों की उम्मीद की जा रही है। शाहरुख अपनी आगामी फिल्म 'फैन' को लेकर जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में वे डबल रोल में नजर आयेंगे। जिसमें एक किरदार में वे एक आम आदमी और एक किरदार में वे एक सुपरस्टार के रूप में दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











