..................... Shahrukh Khan Hits One Million Twitter Followers! | टि्वटर पर किंग खान की बादशाहत, मिले 10 लाख चाहने वाले - Hindi Filmibeat

टि्वटर पर किंग खान की बादशाहत, मिले 10 लाख चाहने वाले

Shahrukh Khan
एक बार फिर से शाहऱूख खान ने साबित कर दिया कि वो आखिर बादशाह खान क्यों कहे जाते हैं? इसके पीछे कारण ये है कि वो रहते भी एक किंग की तरह है। उनके चाहने वाले, उनको प्रेम करने वाले इतनी तादात में है जिससे एहसास होता है कि वो वाकई में एक राजा है।

आपको जानकर हैरत होगी कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर शाहऱूख खान के एक नहीं , दो नहीं बल्कि 10 लाख से ज्यादा फैन फालोअर्स हैं। शाहऱूख टि्वटर से लगभग 18 महीने पहले जुड़े थे।

अपने फैन फालोअर्स के बारे में खुद बादशाह ने जानकारी दी है। उन्होंने टि्वट किया वो अपनी बेटी के साथ इस समय फिल्म बाम्बी देख रहे हैं तभी उन्हें पता चला कि उनके 10 लाख से ज्यादा फैन हो गये है।

किंग खान ने लिखा है वो इस बात से बहुत ज्यादा खुश हैं। शाहरूख से पहले प्रियंका चोपड़ा, सचिन तेंदुलकर और शशि थरूऱ इस आंकड़े को छू चूके हैं। शाहरूख इन दिनों अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म रा.वन को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्म बतायी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X