Surprise: साल 2015 के पहले दिन देखिए छोटू किंग 'अबराम' खान की झलक
साल 2014 में हमने शाहरूख खान के क्यूट लिटिल बेटे अबराम की पहली झलक देखी थी। फिर फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में अबराम की छोटी छोटी बदमाशियां देखने को मिली। तो नए साल के मौके पर ऐसा कैसे हो सकता है कि किंग खान अपने फैंस को अबराम की झलक से महरूम रखते। लिहाजा, शाहरूख ने 1 जनवरी को अबराम के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है।
आपको बता दे, शाहरूख खान इस वक्त अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां गुजार रहे हैं। वहां, उनकी पत्नी गौरी और तीनों बच्चे, सुहाना, आर्यन और अबराम पहले से मौजूद थे। जबकि शाहरूख दो दिनों की छुट्टी लेकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंचे हैं।
बहरहाल, नन्हे अबराम की यह तस्वीर ट्विटर पर आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने पोस्ट की है। जी हां, साल के पहले दिन राजीव शुक्ला और आईपीएल के कोलकाता टीम के मालिक शाहरूख खान साथ में थे। और उनके साथ मौजूद था, छोटूू किंग 'अबराम' खान। इस तस्वीर की खास बात यह है कि इसमें शाहरूख और अबराम दोनों की हेयरस्टाइल बिल्कुल एक जैसी लग रही है। और दोनों ही काफी कूल दिख रहे हैं।
इस न्यू ईयर गिफ्ट के लिए शुक्रिया शाहरूख। आपको बता दें, इस साल शाहरूख खान की दो फिल्में रिलीज हो सकती हैं। एक मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फैन', जबकि दूसरी फिल्म है राहुल ढ़ोलकिया की रईस। लोगों को शाहरूख की इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। आपको याद दिला दें, फिल्म 'फैन' के कुछ हिस्सों की शूटिंग शाहरूख के घर मन्नत के बाहर भी हुई थी, जहां हमने शूटिंग के वक्त अबराम की झलक देखी थी।


Click it and Unblock the Notifications
