'माई नेम इज़ खान' से प्रेरित है 'बर्फी' की प्रियंका!
शाहरुख खान की मदद के बदले उन्हें थैंक्स करते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया "थैंक्स टू शाहरुख उन्होंने मुझे माइ नेम इज खान की रिसर्च मुझे दी, आपने मुझे झिलमिल को सोचने का नजरिया दिया। एक और एहसान।" ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान ने प्रियंका के अलबम इन माई सिटी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था कि प्रियंका पर सभी को गर्व है। अब प्रियंका इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं। एलबम के बाद हाल ही में शाहरुख ने बर्फी में प्रियंका की एक्टिंग की भी तारीफ की और अब आखिर प्रियंका ने ये कह दिया की झिलमिल के किरदार को निभाने में शाहरुख ने उनकी काफी मदद की थी।
शाहरुख और प्रियंका की दोस्त के चर्चे तो काफी समय से सुर्खियों में रहे हैं लेकिन जब दोनों की करीबी बढ़ने लगी तो शाहरुख की पत्नी गौरी को उनकी दोस्ती कुछ रास नहीं आई और आखिरकार डॉन और जंगली बिल्ली की दोस्ती कुछ समय के लिए बैकस्टेज चली गई। लेकिन अब एक बार फिर से शाहरुख और प्रियंका की दोस्ती परवान चढ़ने लगी है तो शाहरुख जरा बचके कहीं गौरी को फिर से मनाने की नौबत ना आए।


Click it and Unblock the Notifications












